यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मणिकर्ण में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
मणिकर्ण घाटी के एक गांव में दोनों नेपाली मूल के बच्चे परिजनों के साथ सेब तोडऩे के लिए आए हुए हैं।

कुल्लू, जेएनएन। देवभूमि कुल्लू एक बार फिर दुष्कर्म के मामले से शर्मसार हुई है। आरोपी किशोर वारदात को अंजाम देने के बाद से मौके से फरार हो गया है। मणिकर्ण घाटी के एक गांव में दोनों नेपाली मूल के बच्चे परिजनों के साथ सेब तोडऩे के लिए आए हुए हैं। बच्ची के चाचा ने जरी पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को परिजनों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाई, जहां पर मेडिकल में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: कोटखाई मामला: सीबीआइ ने वायरल फोटो में शामिल युवकों से की पूछताछ
