विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मु का मनाली दौरा: 18 घंटे बंद रहेगी अटल टनल, शहर में कड़ी नाकाबंदी; टूरिस्ट पढ़ लें ट्रैफिक प्लान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:49 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मनाली दौरे के कारण अटल टनल 18 घंटे बंद रहेगी और शहर में कड़ा ट्रैफिक प्लान ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं व कल अटल टनल रोहतांग जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं व कल अटल टनल रोहतांग जाएंगी।

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हिमाचल प्रदेश और मनाली दौरा।

  2. अटल टनल 18 घंटे बंद रहेगी, 7 अक्टूबर को दोपहर तक।

  3. मनाली शहर में राष्ट्रपति के दौरे के कारण कड़ी नाकेबंदी।

जागरण संवाददाता, मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बिलासपुर में एम्स के पहले दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद उनका मनाली प्रवास है। इस दौरान मनाली का कड़ा ट्रैफिक प्लान रहेगा। राष्ट्रपति कल यानी 7 अक्टूबर को अटल टनल रोहतांग और माता हिडिंबा के मंदिर जाएंगी। इस दौरान पर्यटकों के लिए अटल टनल आज शाम से कल दोपहर बाद तक बंद रहेगी। 

18 घंटे बंद रहेगी अटल टनल

शाम आठ बजे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो जाएगी। सात अक्टूबर को अटल टनल दोपहर दो बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। सात अक्टूबर को सुबह राष्ट्रपति 
अटल टनल जाएंगी। 

मनाली शहर में नाकाबंदी

मनाली में साढ़े 12 बजे से दो बजे तक आलू ग्राउंड, ओल्ड मनाली, भूतनाथ चौक, मिशन अस्पताल चौक, रामबाग चौक, मनालसु मोड़ व बाहंग में नाके लगेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मनाली के परिधि गृह पहुंचने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

सिस्सु में होगी नाकाबंदी

इस दौरान साढ़े छः बजे सिस्सु व गुफा होटल में नाके लगेगा जबकि सात बजे ग्रीन टैक्स बैरियर में नाका लग जाएगा। आठ बजे लाहट, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड, पलचान चौक व पलचान पुल में नाका लगेगा। 

हिडिंबा मंदिर जाने के दौरान यहां होगी नाकाबंदी

कल दोपहर बाद राष्ट्रपति हिडिंबा माता मंदिर जाएंगी। दोपहर तीन बजे रामबाग, घटोत्कच चौक, मनालसु व ला हट में नाका लगेगा। 

8 को भी लगेंगे नाके

आठ अक्टूबर सुबह राष्ट्रपति वापस लौट जाएगी। उस दौरान साढ़े सात बजे आलू ग्राउंड में नाका लगेगा जबकि नौ बजे लाहट, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड में नाका लगेगा।

यह भी पढ़ें: AIIMS Bilaspur Convocation: 'ग्रामीण क्षेत्र में सेवा ही हो मुख्य ध्येय' राष्ट्रपति का संदेश; 5 को गोल्ड मेडल व 89 को डिग्री