विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS Bilaspur Convocation: राष्ट्रपति मुर्मु के साथ ग्रुप फोटो के बाद 89 डॉक्टर सम्मानित; 5 को गोल्ड मेडल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 11:57 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षा समारोह में बैच 2020 के 89 डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस ...और पढ़ें

एम्स बिलासपुर में दीक्षा समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर्स को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व अन्य।

एम्स बिलासपुर में दीक्षा समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर्स को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व अन्य।

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स बिलासपुर में डॉक्टरों को सम्मानित किया।

  2. बैच 2020 के 89 डॉक्टरों को डिग्रियां और गोल्ड मेडल मिले।

  3. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैच 2020 के 89 डॉक्टर्स को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पांच गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य को डिग्रियां वितरित की गईं। इससे पहले सामूहिक चित्र हुआ। 

समारोह में डाक्टर्स ने कुर्ता पायजामा व टोपी पहनकर डिग्री प्राप्त की। महिला और पुरुष दोनों के लिए यही पहनावा एम्स प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया। राष्ट्रपति सुबह 10.35 बजे एम्स बिलासपुर हेलीपेड पर पहुंचीं। इसके बाद सीधे दीक्षा समारोह के लिए रवाना हुईं। 

कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए। 

रणसिंघा और बाबा बालक नाथ व माता की प्रतिमा भेंट 

राष्ट्रपति को कार्यक्रम के दौरान एम्स बिलासपुर प्रशासन की ओर से रणसिंघा स्मृतिचिह्न के रूप में दिया गया। इसके अलावा बाबा बालक नाथ और श्री नयना देवी जी मंदिर की प्रतिमा भी भेंट स्वरूप दी गई।

AIIMS Convocation 1

बिलासपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व साथ में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता। 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

उनकी सुरक्षा में 250 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं। एम्स परिसर के अलावा राष्ट्रपति के आवागमन वाले मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मु का बिलासपुर दौरा: 6 घंटे भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री, शिमला जाने वाली गाड़ियों का रूट बदला