मनाली में होमगार्ड जवान को गोली मारने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपित के दो दोस्त भी पकड़े
Police arrest accused पुलिस थाना मनाली के तहत गश्त करते होमगार्ड जवान पर गोली मारने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है।
मनाली, जेएनएन। पुलिस थाना मनाली के तहत गश्त करते होमगार्ड जवान पर गोली मारने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। गोलीकांड के मुख्य आरोपित शुभम को उसके दोस्तों ने ही मनाली के अलेउ में होटल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने शुभम के साथ उन दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात को होमगार्ड के जवान पर गोली चलाने के बाद 23 वर्षीय शुभम पनवर निवासी टनक कॉलोनी डाक संरक्षक पीएस विकास नागर जिला देहरादून उत्तराखंड आयु मौके से फरार हो गया। उसे उसके दोस्त 26 वर्षीय विकास राणा निवासी ठारू बैजनाथ जिला कांगड़ा 26 वर्षीय प्रीत निवासी लालगोपाल गंज जिला प्रतापगढ़ ने कमरे में छुपा कर रखा था।
पुलिस की पूछताछ में दोनों युवको ने गुमराह किया। पुलिस ने शुभम के साथ साथ दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं छानबीन में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि शुभम पर विकासनगर में एक चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस हिरासत के दौरान वारदात का हथियार बरामद किया जाएगा। एसपी कुल्लू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।