Move to Jagran APP

पौधे रोपने के साथ संरक्षण की भी लें शपथ : धनेश्वरी

संवाद सूत्र पतलीकूहल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि लोग पौधे लगाने से साथ

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 04:48 PM (IST)
पौधे रोपने के साथ संरक्षण की भी लें शपथ : धनेश्वरी
पौधे रोपने के साथ संरक्षण की भी लें शपथ : धनेश्वरी

संवाद सूत्र, पतलीकूहल : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि लोग पौधे लगाने से साथ उनके संरक्षण की भी शपथ लें। पौधे वन विभाग के मार्गदर्शन में ही लगाएं। धनेश्वरी रविवार को ग्राम पंचायत पनंगा के अंतर्गत नेशनल हाइवे के 16 मील बिहाल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कुल्लू के आह्वान पर आयोजित पौधरोपण में विचार व्यक्त कर रही थी। इस दौरान देवदार के 150 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एसटी मोर्चा कुल्लू के जिला अध्यक्ष शरभ नेगी, पूर्व प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश शासनी, भाजपा जिला सचिव सुनील कारवां, मनाली मंडल के जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर सिंह, कुल्लू मंडल अध्यक्ष दोरजे, जिला के महामंत्री सुशील वर्मा व सुनील नेगी जिला उपाध्यक्ष कर्म सिंह बोध व लक्ष्मी नाथ, सचिव अनीता, विजय कुमार, प्रेमलाल व गुमीधार महिला मंडल की प्रधान आशा देवी व सदस्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.