टोल प्लाजा पर स्थिति स्पष्ट करे प्रशासन : हरी
टोल प्लाजा को लेकर अपनी स्थिति प्रकट करे प्रशासनहरी कहा टोल प्लाजा का जल्द समाधान नही हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, मनाली : जिला परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा कि टोल प्लाजा को लेकर प्रशासन व नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया स्थिति स्पष्ट करे। हरी चंद शर्मा ने कहा कि डोहर नाले में लगे टोल प्लाजा के विरोध में टोल प्लाजा समिति के अध्यक्ष एसडीएम कुल्लू को ऑब्जेक्शन सौंपे थे। एक महीना हो गया हाईवे अथॉरिटी ने समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं किया है। सरकार ने भी इसकी कोई सुध नहीं ली है। शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन व सरकार जल्द इसका समाधान नहीं करती है तो मनाली विधानसभा कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बर्फबारी से जहां जनता व सैलानी खुश हैं वहीं अभी तक सड़कों को नहीं खोला गया है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सरकार व प्रशासन से अनुरोध किया के मुख्य मार्गो को जल्द बहाल किया जाए।