देवता जमदग्नि के स्वागत के लिए देवलू व कारकून तैयार
ऊझी घाटी के आराध्यदेव ऋषि जमदग्नि के स्वर्ग प्रवास से लौटने को लेक
जागरण संवाददाता, मनाली : ऊझी घाटी के आराध्यदेव ऋषि जमदग्नि के स्वर्ग प्रवास से लौटने को लेकर कुलंग गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीण देवता के स्वर्ग प्रवास से वापसी पर खासे उत्साहित हैं। देवता जमदग्नि आज देवालय लौट रहे हैं। उनके लौटते ही देवालय के कपाट भी खोल दिए गए हैं। रविवार को आराध्यदेव स्वर्ग का हाल ग्रामीणों को बताएंगे तथा धरती की दशा बताते हुए सालभर में होनी वाली घटना से ग्रामीणों को परिचित करवाएंगे।
कुल्लू में देवता ऋषि जमदग्नि के 13 देवग्रह हैं। देवता के लौटते ही एक साथ सभी देवग्रहों के कपाट खुल गए हैं। सभी ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्यदेव का स्वागत किया गया तथा देव विधि अनुसार पूजा-पाठ भी किया किया। कुलंग गांव के ग्रामीण सुरेंद्र और चन्द्र किरण ने बताया कि देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने पर ग्रामीण खासे उत्साहित हैं। देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटते ही गांव में फागली उत्सव की धूम शुरू हो गई है। देवता के लौटते ही देवालय के कपाट भी साल भर के लिए खुल गए है। रविवार को कारकून देव विधि से पूजा-अर्चना करेंगे तथा देवता भविष्य वाणी कर ग्रामीणों को साल भर घटित होने वाली घटनाओं से अवगत करवाएंगे।
पलचान पंचायत के प्रधान सुंर्द ठाकुर व उप प्रधान तथा गुर इंद्र चंद ने घाटी वासियों को फागली उत्सव की बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में कुलंग सहित मलाणा, मझाच, सॉयल,बरुआ, सँगचर, गजा, बढग्रा, शारन, छानी, हामटा, पुलग, रूमसु में फागली उत्सव की धूम शुरू हो गई है। यह उयसव तीन तीन तक मनाया जाएगा। रविवार को देवता गांव की परिक्रमा करेंगे और ग्रामीणों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।