केबीसी की हॉट सीट तक नहीं पहुंचे पाए कुल्लू के प्रभात
संवाद सूत्र, सैंज : जिला कुल्लू के सैंज घाटी के प्रभात शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) श्
संवाद सूत्र, सैंज : जिला कुल्लू के सैंज घाटी के प्रभात शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो में स्थान पा लिया है। प्रभात ने 72 लाख लोगों को पछाड़ कर सोनी टीवी के शो के टॉप 10 प्रतिभागियों में जगह पा ली लेकिन हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाए। प्रभात फॉस्टर्स फिंगर राउंड ही तय कर पाए। प्रभात शर्मा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की सैंज शाखा में बतौर क्लर्क सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रभात में बचपन से कुछ अलग कर दिखाने का जज्बा था। उन्होंने बताया कि उसे हर क्षेत्र की जानकारी जुटाना व सामान्य ज्ञान में बहुत रुचि है। वह बहुत मेहनती है, जब वह नौकरी में लगा था तब उसने प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त किया था। उनके पिता ने बताया कि उन्हें बेटे पर गर्व है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी अपनी हिम्मत को कम नहीं होने दिया। प्रभात शर्मा कर फॉस्टर्स फिंगर राउंड का प्रसारण सोमवार से हो रहा है जोकि वीरवार तक चलेगा। प्रभात शर्मा ने बताया कि केबीसी सेट में पहुच कर उन्हें बेहद खुशी हुई। हालांकि हॉट सीट पर न पहुंचने का मलाल है।