पलक का सपना मिस इंडिया व मिस वर्ल्ड बनना
फोटो सहित जसवंत ठाकुर, मनाली शरद सुंदरी-2019 बनी पलक शर्मा का सपना मिस इंडिया व मिस वल्
जसवंत ठाकुर, मनाली
शरद सुंदरी-2019 बनी पलक शर्मा का सपना मिस इंडिया व मिस वर्ल्ड बनना है। विंटर कॉर्निवाल में 28 सुंदरियों को पछाड़कर शरद सुंदरी बनी पलक दादी जादेश्वरी को आदर्श मानती हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एमबीए कर रही पलक चंबा जिला के सिहुंता की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1998 में माता सोनू शर्मा व पिता राजीव शर्मा के घर हुआ था। पलक ने बताया वह अब तक कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी है। उसने लोगों का प्रदेश को सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। वह लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करती रहती है। पहाड़ में ट्रै¨कग करना और नॉन वेज मोमो खाना उसे पसंद है। पलक ने कार्निवाल कमेटी की ओर से आयोजित उत्सव की प्रशंसा की, क्योंकि इसमें युवतियों को प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी व सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भारतीय किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने पलक शर्मा को शुभकामनाएं दी।