चित्रकार स्वाति की पेंटिंग पर्यटकों ने निहारी
संवाद सहयोगी, कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट नग्गर में रविवार को ऊना जिला क
संवाद सहयोगी, कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट नग्गर में रविवार को ऊना जिला की स्वाति शर्मा ने चित्रकला प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन बुद्धिस्ठ स्कॉलर छे¨रग दोरजे ने किया।
शनिवार को प्रदर्शनी कक्ष में चंडीगढ़ की मशहूर चित्रकार साधना संगर के नेतृत्व में छह लोगों की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई थी। इसे कंटेम्परेरी इंडियन वूमेन आर्टिस्ट ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इजराइल से आए पर्यटकों के एक समूह ने भी चित्रकार स्वाति शर्मा के चित्रों को खूब सराहा। स्वाति शर्मा की पहली चित्रकला प्रदर्शनी है। उसने स्वयं चित्रों को बनाया है। वह पहले विदेशों में गई और फोटो लिए और बाद में पें¨टग बनाईं। कुछ चित्र भगवान बुद्ध के ऊपर भी हैं। मुख्य अतिथि छे¨रग दोरजे ने भी चित्रों को निहारा और बुद्ध के बारे में बताया और भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।
रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना और अमरजीत आनंद ने भी स्वाति शर्मा के चित्रों की प्रशंसा की। इस अवसर पर दमित्री सुरगिन, रामलाल, नीरत राम, खेम कर्ण, झाबे राम, संजय दत्त, तेज राम, गोकल चंद, मालतू देवी व स्वाति शर्मा की माता मौजूद रहीं।