विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनाली : बर्फ को तरसे पहाड़, बढ़ने लगी ठंड

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 10:47 AM (IST)

लाहुल स्‍पीत‍ि और मनाली के पहाड़ शुष्क ठंड की चपेट में आ गए है। बर्फ न पड़ने से वीरान हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मनाली [जेएनएन] : लाहुल स्पीति और मनाली के पहाड़ शुष्क ठंड की चपेट में आ गए है। बर्फ न पड़ने से वीरान हुए पहाड़ के झरने भी शुष्क ठंड से अब जमने लगे हैं। दिन को धूप निकलने के बाद राहत जरूर मिल
रही है, लेकिन सुबह शाम घाटी के लोग भी शुष्क ठंड का सामना कर रहे है। नवंबर महीना शुरू होने के बाबजूद मनाली लेह मार्ग पर वाहन जोखिम उठाते हुए सरपट दौड़ रहे है। इस मार्ग को अक्टूबर में ही आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है।

पढ़ें: जान जोखिम में डाल लेह मार्ग पर सफर जारी

उपायुक्त लाहुल स्पीति विवेक भाटिया ने वाहन चालकों से अब मनाली लेह मार्ग पर रिस्क न लेने की बात कही है। उन्होंने काजा मनाली मार्ग पर चल रहे वाहन चालकों को भी मौसम की स्थिति देख कर ही सफर करने की सलाह दी है। उधर, मनाली में मौसम साफ रहने से बागवान सेब के पौधों की निराई गुड़ाई में जुट गए है जबकि
लाहुल के किसान सर्दियों से निपटने की तैयारी में जुटे हुए है। देश भर के पर्यटक भी रोहतांग दर्रे में बर्फ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उधर, मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 4 नवंबर को को उंची पहाड़ियों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि अन्य स्थानों में मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्िलक करें: