बराण स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं भाजपा वरि
जागरण संवाददाता, मनाली : ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता छवींद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बराण में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इतिहास 29 अगस्त, 1905 से जुड़ा है जब मेजर ध्यानचंद ने सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों में अपना नाम जोड़ा। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। मनाली भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पन्ना लाल भारद्वाज ने खेल दिवस की बधाई दी। प्रधानाचार्य गजेंद्र ठाकुर ने बच्चों को खेलकूद में भी भाग लेने को प्रेरित किया। एसएमसी के प्रधान भाग चंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
----------------------
वालीबॉल में टाइगर सदन अव्वल
खेल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। वालीबॉल में स्कूल का टाइगर सदन प्रथम व ¨कग सदन दूसरे स्थान पर रहा। बैड¨मटन प्रतियोगिता में भी टाइगर सदन ने बाजी मारी, जबकि ल्वाइन सदन दूसरे स्थान पर रहा। जलेबी प्रतियोगिता में चांद प्रथम, राहुल दूसरे व कुलवंत तीसरे स्थान पर रहे।