बर्फ में मस्ती के बाद कैंप में पर्यटक की मौत
जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड में रात को बर्फ में मस्ती के बाद एक
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 08:35 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 08:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड में रात को बर्फ में मस्ती के बाद एक सैलानी की मौत हो गई। क्यास लगाए जा रहे हैं कि ठंड लगने से सैलानी की मौत हुई है। मध्यप्रदेश का परिवार न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए आया था। सैलानी जिस स्थान पर कैं¨पग में रुका था, वहां पर ठंड होने के कारण उसकी मौत हो गई। एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया सैलानी मध्य प्रदेश से मनाली परिवार संग घूमने आया था। क्यास लगाए जा रहे हैं कि हाईपोथर्मिया हो जाने से उसकी मौत हुई है। सैलानी की पहचान 36 वर्षीय सुमित पुत्र सतीश बाक गांव बटिया जिला इंदौर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें