विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: सड़क धंसने से हवा में लटक गया सीमेंट से लदा ट्रक, मनाली से शिंकुला जा रहा था वाहन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 02 May 2026 03:34 PM (IST)

मनाली से शिंकुला जा रहा सीमेंट से भरा एक टिप्पर सड़क धंसने के कारण हवा में लटक गया। स्थानीय प्रतिनिधियों ...और पढ़ें

मनाली से शिंकुला जा रहा टिप्पर सड़क धंसने से फंस गया।

मनाली से शिंकुला जा रहा टिप्पर सड़क धंसने से फंस गया।

HighLights

  1. मनाली-शिंकुला मार्ग पर सड़क धंसने से टिप्पर फंसा।

  2. बीआरओ निर्मित सड़क की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।

  3. केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से जांच की मांग की जाएगी।

जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश में मनाली से शिंकुला की ओर जा रहा सीमेंट से लदा टिप्पर सड़क धंसने से हवा में लटक गया। इस सड़क को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की योजक परियोजना बना रही है। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

सूचना मिलने पर बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया और टिप्पर को खाली करने के बाद डोजर व क्रेन की मदद से निकाला गया। 

करोड़ों खर्चने के बावजूद सड़क की यह स्थिति

लाहुल-स्पीति जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि कई स्थानों पर सड़क धंस रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह स्थिति क्यों है? 

केंद्रीय मंत्रालय से उठाएंगे मामला

उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा और निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की जाएगी। इसी मार्ग पर शिंकुला सुरंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यदि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसका असर सुरंग के निर्माण पर भी पड़ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: हमीरपुर में ऊना के 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, सैलून का काम करता था विशाल