विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manali का मालरोड पर्यटकों के लिए बना स्नो प्वाइंट, होटलों से बाहर निकलकर बर्फ के फाहों के बीच झूमे पर्यटक

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 21 Jan 2023 02:07 PM (IST)

Manali News पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड शुक्रवार को पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया। पर्यटकों ने होटलों से ...और पढ़ें

पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना l जागरण फोटो
पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना l जागरण फोटो

मनाली, जागरण संवाददाता। पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड शुक्रवार को पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया। पर्यटकों ने होटलों से बाहर निकलकर हिमपात का आनंद लिया। हालांकि दूसरे राज्यों से सुबह मनाली पहुंचे तथा घर लौट रहे पर्यटकों को आने-जाने में दिक्कत हुई लेकिन फोर व्हील ड्राइव वाहन उनका सहारा बने। दिन को पर्यटकों ने सभी पर्यटन स्थलों में बर्फ में खेलने का आनंद उठाया। मनाली में सुबह से शुरू हुआ बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शाम तक जारी रहा।

मनाली के पर्यटन कारोबारी गौतम, अतुल, विवेक, दीपक व रमन ने बताया कि शुक्रवार सुबह पर्यटक होटलों से बाहर निकलते ही बर्फ के फाहों में झूम उठे। हिमपात के बीच वर्षा होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन बर्फ के फाहे उनके लिए यादगार बन गए।

बाहंग व नेहरुकुंड पहुंचे पर्यटक

अधिकतर पर्यटकों ने मालरोड में बर्फ के फाहों का आनंद लिया। कुछ एक पर्यटक दोपहर को फोर व्हील ड्राइव वाहनो में बाहंग व नेहरुकुंड पर्यटन स्थल जा पहुंचे। शाम चार बजे पुलिस ने सभी पर्यटक वाहनों को मनाली भेज दिया। दिन भर पर्यटकों ने स्नो प्वाइंट बने माल रोड मनाली से लेकर सोलंगनाला तक बर्फ में खेलने का मजा लिया।

पर्यटकों के लिए बंद रहे यह मार्ग

हिमपात के कारण पर्यटकों के लिए कोठी, पलचान, गुलाबा, सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु व हामटा बंद रहे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि हिमपात पर्यटन नगरी के पर्यटन कारोबार के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में हिमपात हो रहा है। आने वाले समय में पर्यटक इन पर्यटन स्थलों में बर्फ का खूब आनंद उठाएंगे।