दिल्ली से मनाली सिर्फ11 घंटे में, हणोगी और दयोड़ टनल खुलने से 46 किमी घटी दूरी; सालभर गुलजार रहेगा पर्यटन
दिल्ली से मनाली की सड़क यात्रा अब हणोगी और दयोड़ टनल के कारण सिर्फ 10.30-11 घंटे में पूरी हो रही ...और पढ़ें
-1791623203780_m.webp)
फोरलेन और टनलों से 11 घंटे का रह गया सुहाना सफर।
HighLights
दिल्ली-मनाली यात्रा अब 10.30-11 घंटे में पूरी
हणोगी, दयोड़ टनल से 46 किमी दूरी कम हुई
पर्यटन साल भर गुलजार, वीकेंड पर भीड़ बढ़ी
जसवंत ठाकुर, मनाली। मनाली से दिल्ली के बीच की सड़क यात्रा अब पहले से काफी बेहतर और तेज हो गई है। आधुनिक फोरलेन राजमार्गों और टनलों के निर्माण से कुल दूरी घटकर लगभग 570 से 575 किलोमीटर रह गई है, जो वोल्वो या निजी बसों से अब 10.30 से 11 घंटे में पूरी हो रही है।
मनाली से कुल्लू, भुंतर, मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, कीरतपुर, चंडीगढ़, जीरकपुर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, मुरथल होते हुए बसें दिल्ली के कश्मीरी गेट और मजनू का टीला पहुंचती हैं।
कीरतपुर ले मनाली की दूरी अब सिर्फ190 किमी
एचआरटीसी और प्राइवेट एसी/वोल्वो बसों का किराया सीजन के हिसाब से 800 से 3000 रुपये तक रहता है। टनलों के बनने से कीरतपुर से मनाली की दूरी 237 किमी से घटकर अब करीब 190 किमी रह गई है। 46 किमी की बचत और 4 से 5 घंटे समय की बचत हुई है।
हणोगी टनल और दयोड़ टनल के खुलने से मंडी से कुल्लू-मनाली का सफर लगभग 30 से 40 मिनट तक कम हो गया है। गौर हो कि इन टनलों का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सितंबर 2026 में किया गया था।
अन्य जगह सफर पहले ही सुहाना हो गया था
हणोगी टनल और दयोड़ टनल के खुलने से मंडी से कुल्लू के बीच का सफर, जो जाम और खराब रास्ते के कारण करीब 2 घंटे का लगता था, अब लगभग एक घंटे में पूरा हो रहा है।
इस फोरलेन परियोजना से यात्रियों को पंडोह के संकरे रास्तों, 'कैंची मोड़' और बार-बार होने वाले भूस्खलन तथा पत्थर गिरने के खतरे से स्थायी राहत मिली है।
यह परियोजना कीरतपुर-मनाली फोरलेन का हिस्सा है।
बढ़ेगा पर्यटन
इसमें आधुनिक वेंटिलेशन, सीसीटीवी निगरानी और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि दिल्ली मनाली के बीच सफर सुहाना होने से वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है और पर्यटन का कारोबार साल भर अच्छा चल रहा है।
सड़क बनने से पहले मनाली में समर व विंटर सीजन पर ही रौनक रहती थी लेकिन अब साल भर रौनक दिख रही है।
यह भी पढ़ें- 300 स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर हिमाचल सरकार का यू-टर्न, HC ने मांगा जवाब; अब कैसे होंगी भर्तियां?
