कुल्लू के मलाणा में आधी रात भड़की आग, 13 कमरों का मकान राख
हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में आधी रात को लगी आग से दिले राम का तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार बेघर हो गया और लाखों का नुकसान हुआ।

मलाणा में आधी रात भड़की आग, 13 कमरों का मकान राख।
HighLights
मलाणा गांव में आधी रात को घर में लगी आग।
दिले राम का तीन मंजिला, 13 कमरों का मकान राख।
लाखों रुपये का सामान जला, परिवार हुआ बेघर।
संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक मलाणा गांव में आधी रात को आग ने एक परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी।
देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और 13 कमरों वाला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को घर में रखा सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिल पाया।
घटना के दौरान मकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। हालांकि, आग की भयावहता और तेजी से फैलती लपटों के कारण भवन को बचाना मुश्किल हो गया। कुछ ही समय में आग ने पूरे मकान को घेर लिया और देखते ही देखते तीन मंजिला भवन राख के ढेर में तब्दील हो गया।
मकान में कुल 13 कमरे थे। आग के कारण घर में रखा घरेलू सामान, जरूरी वस्तुएं और अन्य सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर से सामान बाहर निकालने का अवसर ही नहीं मिला। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
आग की घटना के बाद परिवार के सामने अब रहने की व्यवस्था करने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐतिहासिक मलाणा गांव में हुए इस आग से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किए जाने की जानकारी सामने आनी बाकी है।