Move to Jagran APP

मोहनी में तेंदुए की दहशत से लोग सहमे

संवाद सहयोगी, बंजार : बंजार उपमंडल में ग्रामीण तेंदुए की दहशत से खौफजदा हैं। तेंदुए के ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 04:16 PM (IST)
मोहनी में तेंदुए की दहशत से लोग सहमे

संवाद सहयोगी, बंजार : बंजार उपमंडल में ग्रामीण तेंदुए की दहशत से खौफजदा हैं। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण रोजाना खेत में जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

loksabha election banner

पंचायत मोहनी के गांव पाटन में दिवाली के दिन तेंदुए ने 55 वर्षीय महिला नुगू देवी पर हमला बोल दिया था। घायल हो महिला को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। पंचायत प्रधान जमुना देवी, पंचायत समिति सदस्य इंदिरा, वार्ड पंच चंद्रा देवी, पूर्व प्रधान टीसी महंत आदि ने कहा कि पाटन गांव के जंगल में दो साल से घूम रहे तेंदुए को शीघ्र वन कर्मियों की सहायता से पकड़ कर चिड़ियाघर भेजा जाए। इससे पहले भी तेंदुए ने भेर चंद शर्मा के घर से बकरी के बच्चे को शिकार बनाया था।

उधर, डीएफओ बंजार प्रवीन ठाकुर का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.