हिमाचल में मैगी-चाय बेचकर रोजाना 15 हजार की कमाई! दुकानदार ने समझाया पूरा हिसाब; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में रोहतांग दर्रे पर मैगी-चाय बेचने वाला दुकानदार वास्तव में लाहुल घाटी के कोकसर क्षेत्र का है। उन्होंने ...और पढ़ें

मैगी-चाय बेचकर रोजाना 15 हजार की कमाई। फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
वायरल वीडियो रोहतांग का नहीं, लाहुल के कोकसर का।
रोहतांग दर्रे पर खाद्य बिक्री पर एनजीटी का प्रतिबंध।
मढ़ी में पर्यटकों के लिए इको-फ्रेंडली मार्केट उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में मैगी और चाय बेचने वाले दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह रोहतांग दर्रे का नहीं है, बल्कि लाहुल घाटी के कोकसर क्षेत्र का है। रोहतांग दर्रे में एनजीटी के निर्देशानुसार खाद्य वस्तुओं को बेचने पर एक दशक से प्रतिबंध है।
रोहतांग दर्रे में खाद्य वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद एनजीटी ने सरकार को रोहतांग से 16 किमी पहले पर्यटन स्थल मढ़ी में इको फ्रेंडली मार्केट बनाने के निर्देश दिए थे, जो बनकर तैयार भी है और पर्यटक आते जाते मढ़ी में खाने पीने का आनंद भी लेते रहे हैं।
कैसे होती है रोजाना 15 हजार की कमाई
वीडियो में दावा किया गया है कि दुकानदार ऑफ-सीजन में भी रोजाना 14 हजार से 15 हजार की बिक्री कर लेता है। कंटेंट क्रिएटर हर्ष चौहान की इंस्टाग्राम रील के जरिए हुआ है। दुकानदार के मुताबिक वह रोजाना 60 से 70 प्लेट मैगी बेचता है। 100 प्रति प्लेट के हिसाब से इससे 6000 से 7000 की कमाई होती है।
वहीं, ठंड के कारण यहां रोज करीब 200 कप चाय बिक जाती है, जो 40 रुपये प्रति कप के हिसाब से 8000 बनती है। कुछ अंडे के ऑर्डर मिलाकर कुल दैनिक टर्नओवर 14000 से 15000 तक पहुंच जाता है।
इस मामले को लेकर रोहतांग दर्रे के स्थानीय कारोबारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह वायरल वीडियो रोहतांग का नहीं है, बल्कि कोकसर की ओर के क्षेत्र का है और जो कारोबारी वीडियो में दिख रहा है वह स्थानीय नहीं है बल्कि बाहरी राज्य का रहने वाला है।

रोहतांग से 15 किमी पहले मढ़ी में भव्य मार्केट
एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में एनजीटी के आदेशों का पालन किया जा रहा है। एनजीटी के आदेशानुसार पर्यटकों की सुविधा के लिए रोहतांग से 15 किमी पहले मढ़ी में भव्य मार्किट बनाई गई है। पर्यटक आते जाते मढ़ी की मार्किट में खाने पीने का आनंद ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मार्किट के अलावा कोई व्यक्ति नहीं खाद्य वस्तुएं बेचता है तो वह एनजीटी की अवेहलना होगी। अवेहलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।