स्वर्गीय वेद राम ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
भुट्टिको में स्वर्गीय वेद राम ठाकुर की 4
जागरण संवाददाता, कुल्लू : भुट्टिको में स्वर्गीय वेद राम ठाकुर की 48वीं पुण्यतिथि वीरवार को भुट्टिको सभागार में मनाई गई। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मंडल सदस्य मोहर सिह, निर्मला देवी, जिल़ा हिमबुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय सिंह ठाकुर व सभा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बुनकरों ने स्वर्गीय ठाकुर वेदराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट को मौन रखा व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय ठाकुर वेद राम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि सभी को भुट्टिको की प्रगति तथा विकास के लिए ईमानदारी, मेहनत व कर्तव्य निष्ठा से मिलजुल कर कार्य करते हुए सभा हित में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व बुनकर सदस्यों को ठाकुर सत्य प्रकाश द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से भुट्टिको के प्रति संकल्परत रहने का भी आह्वान किया गया।