संस्कृत को राजभाषा का द•रा देने पर जताया आभार
: प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा संस्कृत भाषा को राजकीय भाषा का र्जा देने पर प्रदेश र
संवाद सूत्र, सैंज : प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा संस्कृत भाषा को राजकीय भाषा का दर्जा देने पर प्रदेश राजकीय सीएंडवी संघ ने सरकार का आभार जताया है। संघ के जिला प्रधान गो¨वद ठाकुर, महासचिव राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष अमित प्रार्थी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल शासनी, मुख्य संरक्षक मनोहर लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान मान ¨सह, सलाहकार सुभाष शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारियों प्रदेश मंत्रिमंडल की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा विश्व की प्राचीन भाषा ही नहीं बल्कि देवभाषा भी है। जिसका संरक्षण एवं संवर्द्धन आवश्यक है।
सरकार द्वारा इस भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिलने से संस्कृत का कुनबा बढ़ेगा। वहीं सीएंडवी संघ के निरमंड खंड के प्रधान धर्मेंद्र, आनी के धनीराम ठाकुर, बंजार के संगत राम, कुल्लू एक के गिरधारी लाल शर्मा, कुल्लू-दो के धर्मपाल, नग्गर के अमित प्रार्थी, महिला मोर्चा की यामिनी शर्मा, आशा शर्मा, रमा नेगी तथा जिला मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने मंत्रिमंडल द्वारा संस्कृत भाषा को द्वितीय राजकीय भाषा का द•रा देने पर आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले तकरीबन बारह-तेरह वर्षो से दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे पीटीए शिक्षकों को नियमितीकरण के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।