Move to Jagran APP

घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में शांति अव्वल

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला युवा सेवाएं खेल विभाग कुल्लू के तत्वाधान में ग्राम पंचायत मौहल में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एक दिवसीय खेल जिसमें घड़ा फोड़ चेयर रेस रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:26 AM (IST)
घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में शांति अव्वल
घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में शांति अव्वल

संवाद सहयोगी, कुल्लू : नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला युवा सेवाएं खेल विभाग कुल्लू के तत्वाधान में ग्राम पंचायत मौहल में नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें घड़ाफोड़, चेयर रेस, रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मौहल के स्वयं सहायता समूह, महिला मंडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत के प्रधान ओमा देवी बतौर मुख्य अतिथि रही। पंचायत प्रधान ओमा देवी ने कहा कि समाज से नशे को कम करना है तो महिलाओं को सबसे ज्यादा आगे आने की आवश्यकता है।

घड़ा फोड़ में जालपा महिला मंडल की सदस्य शांति महंत प्रथम, चेयर रेस में मीरा ठाकुर महिला मंडल पंडित बेहड़ और शीतला स्वयं सहायता समूह से हेमलता दूसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू से स्वयंसेवी कुमारी ममता, कुमारी चंपा भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

वहीं, जिला युवा सेवाएं खेल विभाग के स्वयंसेवी पूरन चंद ने बताया कि सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरे महीने में अलग अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपप्रधान ग्राम पंचायत शिव सिंह, शक्ति महिला ग्राम संगठन के प्रधान प्रोमिला, सचिव मीना, दीया स्वयंसहायता समूह, काली नारायण, नारी शक्ति, महिला शक्ति, चतुरभुजा, आशा स्वयं सहायता समूह, एकता, शिव शक्ति, बालक महेशवर, लक्ष्मी स्वयंसहायता समूहों और महिला मंडल जौली, भद्रकाली महिला मंडल पंडित बेहड़, रणपाल नैयना महिला मंडल अप्पर जौली के सदस्यों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.