भक्तों ने ब्यास-पार्वती संगम में लगाई डुबकी
कुल्लू : जिला के पिपलागे क्षेत्र में हर साल मां नैणा उग्रतारा के सम्मान में होने
संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला के पिपलागे क्षेत्र में हर साल मां नैणा उग्रतारा के सम्मान में होने वाले होने वाले देवोत्सव की तैयारियां हारियानों ने आरंभ कर दी है। 25 व 26 जुलाई को माता के दरबार में होने वाले कार्यक्रम की सांकेतिक शुरूआत हो गई है। इसके तहत ब्यास-पार्वती के संगम स्थल भुंतर में माता ने हारियानों सहित शाही स्नान किया। हारियानों और कारका¨रदों ने माता को भुंतर में पहुंचाया तो माता के पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के बीच संगम की प्रक्रिया को आरंभ किया। इसके बाद माता ने हारियानों सहित ब्यास-पार्वती के जल में डुबकी लगाई। माता के हारियानों ने बताया कि सुबह पुरोहितों और कारका¨रदों ने मंत्रोच्चारण और दैविक विधिविधानों से प्रक्रिया को आरंभ किया तो उसके बाद दूसरी गतिविधियों को भी पूरा किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार 26 जुलाई को देवोत्सव के मौके पर माता के दरबार में भजन कीर्तन में हजारों भक्त झूमेंगे तो वहीं माता अपने गूरों के जरिए जलते अंगारों के बीच अपनी शक्तिओं और मौजूदगी का भी आभास करवाएगी। इसके अलावा भक्तों के लिए भंडारा भी यहां पर लगेगा। त्रिनेत्र समिति पिपलागे के पदाधिकारियों गोपाल व अश्वनी राणा आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान हजारों की संख्या में यहां पर रूपी घाटी और स्नोर घाटी सहित जिला के अन्य इलाकों के भक्त भाग लेंगे और माता का आशिर्वाद लेंगे।