बलवंत के लिए कार सेवा दल बना सहारा
जिला कुल्लू में काफी समय से समाज सेवा का कार्य कर रही संस्था कार सेवा दल आज गरीब लोगों के लिए सहारा बनी है।
संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कुल्लू में काफी समय से समाज सेवा का कार्य कर रही संस्था कार सेवा दल आज गरीब लोगों के लिए सहारा बनी है। संस्था के अध्यक्ष मंदीप सिंह ने बताया कि ऐसा ही मामला गत दिनों एक बार पुन: कार सेवा दल के पास आया। मामले में 51 वर्षीय बलवंत सिंह जोगिदर नगर निवासी ने संस्था को बताया कि वह पिछले कई वर्षो से रायसन के जाणा गांव में लोगों के खेतों में सब्जी उगाने का कार्य करता था। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल भी करता है। मां अस्वस्थ हैं और कुछ वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ गया। जिस कारण वह अब काम नहीं कर सकती है। इस कारण अभी तक शादी तक नहीं की है। मैं अपने भाईयों से अलग रहकर अपने माता पिता की देखभाल का सारा खर्चा वहन स्वयं करता हूं। कुछ समय पूर्व पांव में एक फोड़ा हो गया। इसका मैने इतना ध्यान नहीं दिया और यह एक बीमारी के रूप में उभर गया। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने पीजीआइ रेफर कर दिया जहां बताया कि गैंगरिन की बीमारी हो गई है। इसके लिए मेरा पांव काटना पड़ेगा। बलवंत सिंह कार सेवा दल संस्था के पास पहुंचे और अपनी पूरी आपबीती बताई। संस्था के अधिकारियों द्वारा के इलाज की जिम्मेदारी उठाई और इन्हें रोजगार के लिए एक वेट मशीन खरीदकर दी गई। अब बलवंत सिंह हर रोज 300 से 400 रुपये कमाता है। उन्होंने संस्थ,ा का आभार वयक्त किया।