वाल्मीकि सभा के प्रधान बने जय प्रकाश
जय प्रकाश बने बाल्मीकि सभा के प्रधान किरण कुमार को उपाध्यक्ष की कमान 307 लोगो ने किया मतदान जागरण संवाददाता मनाली रविवार को मनाली में बाल्मीकि सभा के चुनाव सम्पन हुए। नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रभु दयाल व देवेंद्र कुमार व सूरज कुमार की देखरेख में सम्पन हुए। बाल्मीकि सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी जय प्रकाश ने कुलदीप गिल को 42 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया। उप प्रधान पद का मुकाबला किरण कुमार व बिल्लू के बीच हुआ। किरण कुमार ने बिल्लू को 52 मतों से हराकर उप प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया। मतदान में बाल्मीकि समाज के 1
जागरण संवाददाता, मनाली : वाल्मीकि सभा के चुनाव नगरपालिका कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रभु दयाल व देवेंद्र कुमार व सूरज कुमार की देखरेख में हुए। वाल्मीकि सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी जय प्रकाश ने कुलदीप गिल को 42 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया। उप प्रधान पद का मुकाबला किरण कुमार व बिल्लू के बीच हुआ। किरण कुमार ने बिल्लू को 52 मतों से हराकर उप प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया। मतदान में वाल्मीकि समाज के 184 पुरुष व 123 महिलाओं कुल 307 लोगों ने भाग लिया। चुनाव अधिकारी प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के अधिकतर सदस्य साफ सफाई के कार्य पर कार्यरत है। मनाली सहित भारत वर्ष में स्वच्छता अभियान मिशन के तहत सबसे बड़ी भूमिका निभाते है। शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के निर्देश अनुसार मनाली में भी वाल्मीकि कालोनी का होना आवश्यक है। कर्मचारी नेता ने कहा कि इस विषय में कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने भी अप्रैल में मनाली दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन को वाल्मीकि कालोनी बनाने के निर्देश दिए थे। इसकी जानकारी लेने को एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही उपायुक्त कुल्लू व एसडीएम मनाली से मिलेगा और इस ओर शीघ्र काम करवाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि इस काम को पूरा करने के लिए मंत्री गोविद ठाकुर से भी मदद ली जाएगी।