Move to Jagran APP

Kullu News: भारी हिमपात से अटल टनल सैलानियों के लिए बंद, शिंकुला व जलोड़ी दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद

Kullu News टनल के नार्थ व साउथ पोर्टल में शुक्रवार दोपहर से हिमपात जारी रहा। अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में सड़क पर बर्फ में फिसलन को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Sat, 01 Apr 2023 12:37 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 12:37 PM (IST)
Kullu News: भारी हिमपात से अटल टनल सैलानियों के लिए बंद, शिंकुला व जलोड़ी दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद
जिला के 10281 फीट की उंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रा में हुआ हल्का हिमपात, मार्ग बंद l जागरण

कुल्लू/मनाली, जागरण संवाददाता। हिमपात के कारण अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। टनल के नार्थ व साउथ पोर्टल में शुक्रवार दोपहर से हिमपात जारी रहा। हालांकि फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

loksabha election banner

अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में सड़क पर बर्फ में फिसलन को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। मनाली की ओर से कई पर्यटक वाहन शुक्रवार सुबह अटल टनल पार कर पर्यटन स्थल सिस्सू पहुंचे। पुलिस ने सभी को समय रहते मनाली भेज दिया। इस कारण किसी पर्यटक को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। वीरवार को अटल टनल रोहतांग से सिस्सु की ओर 1265 वाहनों की आवाजाही हुई।

बर्फ के फाहों का आनंद लिए पर्यटक

मनाली के उंचाई वाले पर्यटन स्थलों सहित लाहुल घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर से हिमपात का क्रम जारी रहा। दोपहर तक पर्यटक सिस्सू में बर्फ के फाहों का आनंद लेते रहे। दोपहर बाद हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पर्यटकों को सिस्सू की ओर से मनाली वापस भेजा गया।

सोलंगनाला से आगे किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सिस्सू से सोलंगनाला तक सड़क पर बर्फ की परत जमने से वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। सोलंगनाला से आगे किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। वाहन चालक व पर्यटक मौसम को देखते हुए उंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। वहीं, शिंकुला दर्रे में हिमपात से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कारगिल व जंस्कार का मनाली से संपर्क कट गया है।

बीआरओ इस मार्ग को बहाली में जुटा

प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दारचा, शिंकुला के बीच वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। तिंदी में ब्लास्टिंग के कारण उदयपुर-किलाड़ मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ इस मार्ग को डबललेन बनाने में जुटा हुआ है। बीआरओ ने बारालाचा दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए हैं लेकिन सड़क पर बर्फ देखते हुए व हालात सामान्य न होने के कारण लाहुल स्पीति प्रशासन ने वाहनों को हरी झंडी नहीं दिखाई है।

दो दिन पूर्व ही बहाल हुई थी बस सेवा

शिंकुला दर्रे की बहाली भी हिमपात से प्रभावित हुई है। लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि शिंकुला दर्रे में हिमपात के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उधर, 10281 फीट की उंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रा हिमपात के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग औट-लुहरी-सैंज बस सेवा के लिए दो दिन पूर्व ही बहाल हुआ था।

वर्ष 2023 में तीन माह में 10 से अधिक बार यह मार्ग बंद हुआ है। शुक्रवार सुबह कुल्लू बागीपुल बस जलोड़ी दर्रा होकर गुजरी। इसके बाद हल्का हिमपात हुआ और सभी रूट बंद हो गए। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने एक बस बड़ानाला तक भेज दी थी लेकिन वह वापस लौट गई। अब लोगों को सोझा से पांच किलोमीटर पैदल चलकर दर्रा पर पहुंचना पड़ रहा है।

मौसम साफ होते ही मार्ग होगा बहाल

कुल्लू बस अड्डा प्रभारी मनोज ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे बागीपुल जाने वाली बस जलोड़ी दर्रा से पार हो गई लेकिन इसके बाद कोई भी बस नहीं चली। जब तक मौसम साफ नहीं होता है, तब तक बस को नहीं भेजा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि मौसम साफ होते ही मार्ग को बहाल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.