Move to Jagran APP

90 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

भारत विकास परिषद शाखा मनाली द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन घुड़दौड़ में आयोजित किया गया। घुड़दौड़ की शस्त्र संस्था के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव दिने राम और उनके सदस्यों द्वारा आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:36 AM (IST)
90 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
90 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

जागरण संवाददाता, मनाली : भारत विकास परिषद शाखा मनाली द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन घुड़दौड़ में आयोजित किया गया। घुड़दौड़ की शस्त्र संस्था के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव दिनेराम और उनके सदस्यों द्वारा आयोजन करने में सहयोग मिला। शाखा मनाली के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र व दीनाराम ने चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। दीना राम ने सोनम सिंह नेत्र विशेषज्ञ और डॉ. जयआर गौतम को टोपी पहना कर सम्मानित किया। शिविर में लगभग 90 महिला और पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लोगों को मुफ्त में दवाइयां बांटी गई। शिविर में डॉक्टर सोनम सिंह नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. रावत एमडी, डॉक्टर जितेंद्र शाखा अध्यक्ष दंत चिकित्सक, डॉ. वीरेंद्र, दंत चिकित्सक, डॉ. शेर सिंह बौद्ध, शल्य चिकित्सक डॉक्टर सोमदेव, सेवानिवृत्त सीएमओ सोमदेव ठाकुर, मुख्य सचिव रूप सिंह ठाकुर, मुख्य संयोजक राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जेएस गौतम, ओमप्रकाश गोयलू, रेशमा शर्मा, विश्वजीत शर्मा, लिखित राम ठाकुर, विक्रम ठाकुर, जयदेवी, कुमारी लीला डोगरा, सुमन कारपा, प्रेमचंद, अमर अमरनाथ शाक्या, रविद्र शबनम ने आज के आयोजन में बहुत सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.