रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में लगाई चित्र प्रदर्शनी
मनाली अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में देविका रानी व हैलेना र
जागरण संवाददाता, मनाली :
अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में देविका रानी व हैलेना रोरिक को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट की संस्थापक देविका रानी के छाया चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। देविका रानी महान चित्रकार निकोलस रोरिक की पत्नी है। जिन्होंने ट्रस्ट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन नग्गर महिला मंडल खरोगी प्रधान हीरा देवी ने किया। हीरा देवी महिलाओं के सुदृढ़ीकरण व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को अपने महिला मंडल के सहयोग से सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मुख्यातिथि हीरा देवी ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की स्थिति सुधारने व आत्म निर्भर बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव रखे। इस अवसर पर नग्गर, खरोगी व कुल्लू घाटी की भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। महिलाओं द्वारा गायन व नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें ट्रस्ट के भारतीय क्यूरेटर रमेश चन्द्रा और रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने अपने विचार रखे व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुल्लू घाटी की महिलाओं का धन्यवाद किया।