कुल्लवी नाटी से दिया बेटी अनमोल का संदेश
मनाली : वशिष्ठ कला संगम मथियाना मनाली के कलाकारों ने त्रिपुरा में कुलवी न
जागरण संवाददाता, मनाली : वशिष्ठ कला संगम मथियाना मनाली के कलाकारों ने त्रिपुरा में कुलवी नाटी की धूम मचाई। कलाकारों ने त्रिपुरा में कुलवी नाटी की प्रस्तुति देकर वहां के लोगों को कुल्लू की संस्कृति से रूबरू करवाया। कलाकारों ने गानों के माध्यम से बेटियां अनमोल धन सा यारो, अपना हिमाचल, देशा न शोभला, लाल चड़िये हो लाल जैसे अनेक गाने गाकर नाटी डाली व दर्शक को भी नाचने पर मजबूर किया। कला मंच के मुखिया बालक राम ठाकुर ने लाल चंद प्रार्थी और जलफू राम शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभी उन्हीं की वजह से कुलवी नाटी का पूरे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका मिलता आ रहा है।
कुल्लु स्थित लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र भी लाल चंद प्रार्थी की देन है। ग्रुप लीडर बालक ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी संस्कृति अपनी वेशभूषा को संपूर्ण भारत के कोने-कोने में पहुंचाया है और अपनी संस्कृति को पूरे देश से रूबरू करवाया है। उन्होंने बताया कि इस ग्रुप के कलाकार 18 दिन बाद घर लौटे। बालक राम ठाकुर ने बताया कि इस ग्रुप में अरुण ठाकुर, देवेंद्र, सुनील, पंकज, अमीर चंद, नीलम सिमरन, अंजली, विशाली, मीनाक्षी, धीमी दास, उत्तम राम, शमशेर ¨सह समेत 15 कलाकारों का दल शामिल रहा। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के मंत्री ने कुल्लवी नाटी की प्रशंसा की ओर कलाकारों को सम्मानित भी किया। विशिष्ट पंचायत प्रधान प्रेम लाल ठाकुर ठाकुर, उप प्रधान चन्द्रसेन, बीडीसी शालिनी भारती, बीडीसी अध्यक्ष अनिता ठाकुर, प्रधान किशन ने दाल को बधाई दी।