गोम्पा की बेहतर व्यवस्था के लिए 20 लाख की मदद : गोविंद
मनाली : लाहुल का हालडा उत्सव पर्यटन नगरी मनाली में धूमधाम से मनाया गया। मना
जागरण संवाददाता, मनाली : लाहुल का हालड़ा उत्सव पर्यटन नगरी मनाली में धूमधाम से मनाया गया। मनाली में लायुल जन कल्याण संगठन की ओर से आयोजित उत्सव में वन परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
लाहुलियों ने हिमालयन बुद्धिस्ट सोसायटी के जंजघर में एकत्रित होकर हालड़ा पर्व को मनाया। इस खास मौके पर लोगों ने लकड़ी से तैयार मशाल को जलाकर भूतों को भगाया। मुख्य अतिथि वन व परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने सभी लाहुलियों को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति व अनूठी परंपरा को बचाए रखने के लिए यह एक सराहनीय कार्य है। ये उत्सव हमारी सभ्यता संस्कृति के प्रतीक हैं, इन्हें संजोए व संवारे रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सवांगला जन कल्याण संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए 20 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। वहीं, जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रेम चंद व उपाध्यक्ष दलीप ने कहा कि लाहुली कई साल से मिलकर मनाली में इस उत्सव को मना रहे हैं। इस अवसर पर नायब तहसील मनाली मोहन लाल शर्मा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, मिसेज रजनी गोविन्द ठाकुर, नप मनाली अध्यक्ष नीना ठाकुर, पूर्व नप अध्यक्ष विजय ठाकुर, अमर ¨सह, चन्द्रा पदान, अजय अबरोल, पवन ठाकुर, सहित अमर नाथ, डोलमा, अमर ¨सह, भगवान ¨सह, विमल, शाकिया बौद्ध, अमर शकिया, सोनम, प्रेम ¨सह, विजय ठाकुर, शमशेर ठाकुर, जगन्नाथ तारकू, रमेश ठाकुर, शेर ¨सह यांबा, मनोज कटोच, अरुण कटोच, सुशील, जीतू, डोला राम ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।