शैंशर में आज मनाया जाएगा डयाली उत्सव
सैंज घाटी के शैंशर में बुधवार को डयाली उत्साव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उत्सव का आयोजन शैंशर के आराध्य मनुऋषि के सम्मान में शक्ति युवा मंडल द्वारा किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 09:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सैंज : सैंज घाटी के शैंशर में बुधवार को डयाली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का आयोजन शैंशर के आराध्य मनुऋषि के सम्मान में शक्ति युवा मंडल द्वारा किया जाएगा। इसमें घाटी के देवता कशु नारायण, जगथम ऋषि तथा देवी शतरूपा शिरकत करेंगी। आयोजक युवक मंडल के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्सव में देवप्रथा का निर्वहन किया जाएगा, साथ ही मनु महाराज युवक एवं महिला मंडल तुंग के 200 पुरुष एवं महिलाएं सामूहिक कुल्लवी नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देंगे। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें