150 ब्राह्मण उठाएंगे मशाल और 27 को होगा दिवाली आगाज
आनी खंड की ग्राम पंचायत तलूणा के ओलवा गांव के प्राचीन परशुरामजी कुलक्षेत्र महादेव के मंदिर में 27 व 2
संवाद सहयोगी, आनी : आनी खंड की ग्राम पंचायत तलूणा के ओलवा गांव के प्राचीन परशुराम जी कुलक्षेत्र महादेव के मंदिर में 27 व 28 अक्टूबर को दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। कुलक्षेत्र महादेव के आगमन के साथ दीपावली का शुभारंभ होगा। मेला कमेटी के प्रधान विवेक शर्मा सचिव महिद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कुलक्षेत्र महादेव और दलाश क्षेत्र के आराध्य देवता जोगेश्वर महादेव अपने सैकड़ों देवालुओ के साथ दीपावली में आकर शोभा बढ़ाएंगे। दिवाली में मुख्य आकर्षण 27 अक्टूबर को जोगेश्वर महादेव कुलछक्षेत्र महादेव के मंदिर में पहुंचेंगे और देव मिलन होगा। सायंकाल के समय कुंडा देरची निकलेंगी। जिसमें क्षेत्र के करीब 150 ब्राह्मण अपने पारंपरिक लिवास में मंदिर से मशाल लेकर प्रांगण के अंत तक जाएंगे। जिससे प्राचीन संस्कृति का दृश्य देखने को मिलेगा। मंदिर के वरिष्ठ सलाहकार लग्न दास शर्मा और मोहर लाल शर्मा ने बताया कि ओलवा की दीपावली पिछले कई सालों से कुलछेत्र महादेव के सानिध्य में मनाई जाती है। यहां पर रात को नाटी डाली जाएगी। 28 अक्टूबर को सुबह क्षेत्र की सैकड़ों महिला और पुरुष अपने पारंपरिक पहनावे में ब्राह्मणों के मंत्रोउच्चारण के साथ सूर्य की पूजा की जाएगी। दिन में चूड़ी और बांड का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।