रेक्सयू के नाम पर लूट बर्दाश्त नही : गुप्त राम
किया कि इस पर भी निष्पक्षता अपनाकर टैक्सी चालकों की न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि वह लोग सैलानियो को अतिथि देवो भव की तर्ज पर सेवाएं देने को प्रयासरत है। इस अवसर पर हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष जय चन्द महासचिव किशोरी लाल कोषाध्यक्ष किशन देव व सह सचिव जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, मनाली : हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष गुप्त राम ठाकुर ने कहा कि कुछ निजी वाहन चालक रेस्क्यू के नाम पर लूट मचा रहे है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा की मनाली में लगभग 200 प्राइवेट वाहन टैक्सियों का काम करके न केबल टेक्सी ऑपरेटरों की रोजी रोटी छीन रहे है बल्कि सरकार को भी चूना लगा रहे है।
गुप्त राम ने कहा की तथाकथित फोर व्हील ड्राइव वाहन चालक रेस्क्यू के नाम पर सैलानियों को लूट रहे है। गुप्त राम ने कहा कि हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के पास खासी संख्या में फोर व्हील ड्राइव वाहन है जो सैलानियों को उचित दाम पर सेवाएं भी दे रहे हैं। लेकिन लगभग 200 प्राइवेट वाहन मनाली में टैक्सी का काम कर लूट मचाए हुए है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस तरह के लूटेरों पर कार्रवाई करे अन्यथा हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।
पतलीकूहल में जारी वीडियो में अपनी डियूटी कर रहे सरकारी अधिकारी के साथ मीडिया के नाम पर बदसलूकी की गई है। जिसकी यूनियन निदा करती है।
टेंपो यूनियन के अध्यक्ष तारा चन्द ठाकुर ने कहा कि पतलीकूहल में वीडियो जारी करने वाला बताए कि वह किस मीडिया से है। पुलिस के नेहरुकुंड बेरियर से आगे टैक्सियों को जाने की मनाही है। लेकिन प्राइवेट वाहन चालक सरेआम सैलानियो को बेरियर पार कर सोलांग ले जा रहे है। हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष जय चन्द, महासचिव किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष किशन देव व सह सचिव जय प्रकाश उपस्थित रहे।