कुल्लू कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन
भाजपा सरकार के दो साल पूरे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सह प्रभारी गुरकीरत कोटली प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से विधानसभा कुल्लू के विधायक
जागरण संवाददाता, कुल्लू : भाजपा सरकार के दो साल पूरे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत कोटली, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में आठ नवंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन पर रणनीति बनाई गई।
जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, जनविरोधी नीतियों, बैंकिंग सिस्टम के पतन और आर्थिक मंदी के खिलाफ शुक्रवार सुबह 11 बजे रामबाग अखाड़ा बाजार से जिलाधीश कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, गुरकीरत कोटली, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्य रूप से शामिल होंगे। आरोप लगाया प्रदेश सरकार उद्योग विरोधी है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में पर्यटन उद्योग तबाह हुआ है। आरोप लगाया इन्वेस्टर्स मीट के बहाने धारा-118 का उल्लंघन किया जा रहा है। इस मौके पर मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रविन्द्र सूद, अनिल सूद, सेस राम चौधरी, दलीप बिष्ट, महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, चांद किशोर पप्पा, चुनेश्वर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुणा ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सेस राम आजाद, संजय गुप्ता, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत सूद, राजेश कुमार शानू आदि मौजूद थे।