विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली हाईवे पर बस की चपेट में आए स्कूटी सवार युवक-युवती, एक ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत

By Sanjay Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 26 Aug 2026 03:46 PM (IST)

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के पास बस और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवक व युवती की मौत हो ...और पढ़ें

मनाली हाईवे पर बस व स्कूटी की टक्कर हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

मनाली हाईवे पर बस व स्कूटी की टक्कर हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. डोहलूनाला के पास बस-स्कूटी की भीषण टक्कर हुई।

  2. स्कूटी सवार मंडी निवासी युवक-युवती ने गंवाई जान।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, पतलीकूहल (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के समीप बस व स्कूटी की टक्कर में दोपहिया सवार युवक व युवती की मौत हो गई। इस टक्कर में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पतलीकूहल पुलिस थाना को डोहलूनाला में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

बस कंडक्टर ने दिया बयान

बस परिचालक अजय कुमार पुत्र करतार चंद निवासी गांव बलूई डाकघर अप्पर खैरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि डोहलूनाला के पास एचपी 31डी 8012 नंबर की स्कूटी तेज रफ्तार से आई और बस नंबर एचपी 53ए 5077 से टकरा गई।

मंडी निवासी हैं दोनों 

हादसे में स्कूटी चालक कशिश पुत्री सुंदर लाल निवासी गांव एवं डाकघर सेहली, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी के पीछे बैठा आदित्य पुत्र पवन कुमार, निवासी गांव त्रिफालघाट, डाकघर भटेड़ा, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सेना के दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चीन सीमा से सटे किन्नौर के नाको में हुआ हादसा; 2 जवानों की हालत गंभीर