Move to Jagran APP

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय : सरोज पांडे

संवाद सहयोगी, मनाली : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने दावा किया है कि

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 03:01 AM (IST)
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय : सरोज पांडे
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय : सरोज पांडे

संवाद सहयोगी, मनाली : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने दावा किया है कि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन तय है। प्रदेश में प्रत्येक वर्ग कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुका है। राष्ट्रीय महामंत्री सरोज शुक्रवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के सरसेई में आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल की ओर से आयोजित किया गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी नारी शक्ति ने संदेश दे दिया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। महिलाओं को केंद्र सरकार की नीतियों से भी अवगत करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की राह पकड़ी है, लेकिन प्रदेश की सरकार उसमें सहयोग नहीं कर रही। उन्होंने कुल्लू की संस्कृति की तारीफ भी की।

महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्ष इंदू गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। कोटखाई मामले को सुलझाने में सरकार नाकाम रही है। प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर और महिला मोर्चा मनाली मंडल की अध्यक्ष मंजरी नेगी ने बताया कि महिलाएं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में जुट गई हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का रोहतांग टनल का सपना अक्टूबर में पूरा होने जा रहा है। विधायक गो¨वद ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.