Move to Jagran APP

115 बूथ पर सीएए के समर्थन में आयोजित होंगे कार्यक्रम : दुर्गा

मनाली भाजपा मंडल की नई कार्याकारिणी की पहली बैठक आज आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:20 AM (IST)
115 बूथ पर सीएए के समर्थन में आयोजित होंगे कार्यक्रम : दुर्गा

जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने की। इसमें मनाली भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, वन, परिवहन एवं खेल मंत्री,और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। बैठक में दुर्गा सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्तायों को ने सीएए के बारे में मनाली विधान सभा के सभी 115 बूथों में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए और प्रत्येक नागरिक को सीएए के फायदे बताए जाए ताकि कांग्रेस द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार का जवाब दिया जाए। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को मनाली में दो हजार कार्यकर्ताओं का एक बड़ा कार्यक्रम भी होगा। इसके बाद एक रैली भी निकाली जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री अखिलेश कपूर ने सीएए के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। जबकि बिल में कोई चर्चा या चिता का उल्लेख नहीं हैं।

loksabha election banner

इस अवसर पर मंडल महामंत्री ठाकुर दास, उपाध्यक्ष मदन वर्मा, पन्ना लाल, मोहर सिंह, गंगा सिंह, प्रेम चंद और भाग चंद ठाकुर, सचिव राजेश सोनी, सविता धीमान, अनु आचार्य, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बौध, प्रेस सचिव एवं प्रवक्ता पुर्ण ठाकुर और कुंदन ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कारवां और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.