आनी में दिए लोकसभा चुनाव के टिप्स
आनी भाजपा मंडल की दो दिवसीय निवासीय बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में प
संवाद सहयोगी, आनी : आनी भाजपा मंडल की दो दिवसीय निवासीय बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया व शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पाकिस्तान के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों ग्राम केंद्र अध्यक्षों मोर्चों व प्रकोष्ठों अध्यक्षों व पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर, मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर व मंडल विस्तारक जियालाल जीहान ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी जिला (कुल्लू व लाहुल-स्पीति) के चेयरमैन व भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडल विस्तारक जिया लाल जिहान, योगेश भार्गव, महामंत्री जीवन चौहान, टीकम बंधु, सुरेंद्र ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, वेद ठाकुर, प्रताप ठाकुर, अशोक ठाकुर, भोला दत्त गुप्ता, सुभाष शर्मा, विदेश निगम, पप्पी बिष्ट, चमेलु देवी, चंद्रकांता नेगी, तेजप्रकाश शर्मा, लोकेश, जगदीश, जितेंद्र, देवेंद्र, एलआर ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, वचित्र ठाकुर, धर्म पाल नेगी, विकास शर्मा, रीना भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।