विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 12 टूरिस्ट घायल; मणिकर्ण घूमने जा रहा था ओडिशा का ग्रुप

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 04:56 PM (IST)

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से ओडिशा के 12 पर्यटक घायल हो गए। ...और पढ़ें

मणिकर्ण में दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट गाड़ी और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया घायल। जागरण

मणिकर्ण में दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट गाड़ी और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया घायल। जागरण

HighLights

  1. मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा।

  2. ओडिशा के 12 पर्यटक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. दुर्घटना के बाद घाटी की सड़क सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। सरसाड़ी के समीप हुए इस हादसे में 12 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

मणिकर्ण घूमने निकले थे ओडिशा के पर्यटक

सभी पर्यटक ओडिशा के रहने वाले हैं और मणिकर्ण घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सरसाड़ी के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। अचानक हुए हादसे के दौरान पर्यटकों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। दुर्घटना में 12 पर्यटकों को चोटें आई हैं।

7 पर्यटक कुल्लू पहुंचाए

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सात पर्यटकों को उपचार के लिए कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। 

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में इस हादसे ने एक बार फिर घाटी की सड़कों पर सफर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।