विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार, सुक्खू सरकार पर निशाना; बोले- हिमाचल को हक से ज्यादा धन दिया

By Jaswant Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 06:40 PM (IST)

जेपी नड्डा ने मनाली में सुक्खू सरकार पर निशाना साधा, कहा केंद्र ने हिमाचल को हक से ज्यादा धन दिया पर राज्य सरकार खर्च नहीं कर पा रही।

मनाली के पतलीकूहल में सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा। जागरण

मनाली के पतलीकूहल में सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा। जागरण

HighLights

  1. नड्डा ने सुक्खू सरकार को 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा' कहा।

  2. केंद्र ने हिमाचल को विकास के लिए भरपूर धन दिया।

  3. कार्यकर्ताओं से 2027 में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान।

जागरण टीम, मनाली/पतलीकूहल। हिमाचल प्रदेश में 2027 से पहले चुनावी माहौल बनने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि सुक्खू सरकार की हालत 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा' जैसी है।

उन्होंने कह कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को हक से ज्यादा धन दिया है, लेकिन सुक्खू सरकार को वह धन खर्च करना ही नहीं आता। केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल को अटल टनल, फोरलेन, एम्स, मेडिकल कॉलेज और आपदा में हजारों करोड़ की मदद दी, लेकिन राज्य सरकार केवल रोना रो रही है। विकास के बजाय कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठी घोषणाएं कर रही है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता को सच्चाई बताएं और 2027 के लिए अभी से कमर कस लें।

12 वर्ष में हिमाचल के विकास को मिली गति

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों को भारत के इतिहास में स्वर्णिम बताते हुए कहा कि ये वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाले परिवर्तनकारी कालखंड रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिली है, विशेषकर सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं

कीरतपुर-मनाली फोरलेन, अटल टनल रोहतांग और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र ने करोड़ों की योजनाएं दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से हिमाचल प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

2027 में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं ने न केवल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया है, बल्किकनेक्टिविटी में भी अभूतपूर्व सुधार किया है, जिससे प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर तक रेल भी जल्द पहुंचने वाली है। इन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की और जनता से 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस EVM में भी हारी और बैलेट पेपर में भी', नड्डा की सभा में जयराम की हुंकार; कहा- CM का डर सही साबित हुआ