'कांग्रेस EVM में भी हारी और बैलेट पेपर में भी', नड्डा की सभा में जयराम की हुंकार; कहा- CM का डर सही साबित हुआ
कुल्लू में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की सभा में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

पतलीकूहल में सभा के दौरान जेपी नड्डा को सम्मानित करते कार्यकर्ता। इस दौरान जयराम ठाकुर व अन्य नेता।
HighLights
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।
हिमाचल में 2027 में भाजपा सरकार का दावा।
पंचायत व नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा।
जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल एक साल पहले ही गरमाने लगा है। कुल्लू के पतलीकूहल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सभा में भारी जनसमूह उमड़ा। कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ईवीएम में भी हारी है और बैलेट पेपर में भी।
2027 में भाजपा की सरकार बनना तय है। कार्यकर्ता आज से ही कमर कस लें। 7 साल जगत प्रकाश नड्डा ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस बात पर प्रदेश को नाज है।
कोर्ट जाकर पंचायत चुनाव करवाए
प्रदेश के मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहते थे। प्राकृतिक आपदा को चुनाव टालने का बहाना बनाया। भाजपा ने पंचायत चुनाव करवाने की मांग की, लेकिन सीएम सुक्खू ने बात नहीं मानी। न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर पंचायत चुनाव करवाए गए।
पंचायत चुनाव के नतीजों ने सीएम के डर को सच साबित किया
पंचायत चुनाव करवाने में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का सराहनीय सहयोग मिला। पंचायत चुनाव के परिणाम ने सीएम के डर को सच साबित किया। 12 जिलों में से 11 जिलो में भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा।
चार सालों में हिमाचल चार साल पीछे चला गया है। भाजपा सत्ता में लौटेगी और रुके पड़े विकास कार्यों को गति देंगे।
