कंगना रनौत के BJP कार्यकर्ताओं से फूल न लेने पर बवाल, वायरल वीडियो पर सांसद ने दी तीखी प्रतिक्रिया
मंडी सांसद कंगना रनौत के बिलासपुर दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से फूल न लेने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिलासपुर में कंगना रनौत कार्यकर्ताताओं से बात करने के बाद बैठक के लिए जाती हुईं व वायरल वीडियो पर कंगना की टिप्पणी।
HighLights
कंगना रनौत के बिलासपुर दौरे पर फूल न लेने का वीडियो वायरल।
भाजपा कार्यकर्ताओं से फूल न लेने पर विवाद, सांसद ने दी प्रतिक्रिया।
कंगना ने स्थानीय मीडिया को अनावश्यक नकारात्मकता फैलाने के लिए घेरा।
जागरण टीम, बिलासपुर। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का शुक्रवार को हुआ बिलासपुर दौरा चर्चा में रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी की सांसद कंगना रनौत का कार्यकर्ताओं से फूल न लेने का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस पर सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बिल्कुल लोकल की तरह एक्ट क्यों कर रहे
उन्होंने लोकल मीडिया को टारगेट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि लोकल मीडिया को अनावश्यक नकारात्मकता की जरूरत नहीं है। ये कार्यकर्ता जेपी नड्डा के लिए यहां आए थे व फूल भी उन्हीं के लिए लाए थे। कार्यकर्ता इतने फूल नहीं लाए थे कि उन्हें भी देते और मुख्य अतिथि को भी। लोकल मीडिया बिल्कुल लोकल की तरह एक्ट क्यों कर रहा है।
बिलासपुर में क्या हुआ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई थी। कंगना भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंची थीं। वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कंगना ने फूल नहीं लिए और वे फूल लेकर उनके रुकने और अभिवादन स्वीकार करने का इंतजार कर रहे थे, मगर कंगना बिना रुके सीधे सर्किट हाउस में चली गईं। कंगना के बिलासपुर पहुंचने की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता सर्किट हाउस में एकत्र हुए थे।
पूरे वीडियो में कंगना ने कुछ नेताओं से गुलदस्ते लिए व अभिवादन भी किया, जब वह आगे बढ़ीं तो महिलाएं फूल लेकर खड़ीं थी, जिनकी तरफ कंगना मुस्कराकर देखा, लेकिन उन्होंने उन्हें फूल नहीं दिए।
यह भी पढ़ें: 'चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए हिमाचल सरकार दे हिस्सेदारी', जेपी नड्डा ने उठाया मामला; फोरलेन कार्य पकड़ेंगे गति
