कुल्लू में भीषण अग्िनकांड, तीन मंजिला मकान में भड़की आग; दमकल टीम के आने तक सब राख
House Caught Fire जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में भयंकर अग्िनकांड हुआ। इसमें तीन मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख हो गया।
आनी, जेएनएन। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में भयंकर अग्िनकांड हुआ। आनी उपमंडल की दलाश पंचायत के रिवाडी गांव में शुक्रवार देर रात को सड़क किनारे बना तीन मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। राजस्व विभाग ने करीब सात लाख के नुकसान का आकलन किया है। लकड़ी के बने इस मकान में कई कमरे थे, जो सामान से भरे पड़े थे। मकान की लकड़ी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है जब इस रिहायशी मकान में आग लगी तो इस में कोई नहीं था। मकान के सभी सदस्य कहीं बाहर गए थे। यह मकान अशोक कुमार निवासी रिवाड़ी का था। इसमें शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे आग लग गई। मकान के साथ ही एक कमरे का गोदाम भी था। आग की लपटों ने उसे भी जला कर राख कर दिया। मकान में जब आग लगी तो अशोक कुमार परिवार सहित घर पर नहीं थे।
अग्निशमन विभाग की टीम को मकान मालिक के भाई विक्की ने देर रात को सूचित किया। पंचायत प्रधान मोहर सिंह ने अग्िनकांड की सूचना पुलिस को सुबह दी। देर रात जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक पूरा मकान जलकर राख हो गया था। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुक्सान का आकलन किया गया। उधर इस बारे में एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित को प्रशासन की ओर से यथा संभव सहायता प्रदान की जाएगी।