विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘हम रहें या न रहें', यूट्यूब पर गूंजा हिमाचली लोक रंग; राज्यपाल ने किया ‘रिजा री माणु’ का विमोचन

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:04 PM (IST)

प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का नया हिमाचली लोकगीत 'रिजा री माणु' यूट्यूब पर जारी हो गया है। राज्यपाल कविंदर गुप्ता ...और पढ़ें

काठकुनी गांव में दिखी हिमाचली संस्कृति।

काठकुनी गांव में दिखी हिमाचली संस्कृति।

HighLights

  1. इंद्रजीत का नया हिमाचली लोकगीत 'रिजा री माणु' यूट्यूब पर जारी

  2. राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने राजभवन शिमला में गीत का विमोचन किया

  3. गीत में पारंपरिक हिमाचली वाद्ययंत्रों और संस्कृति का प्रयोग

संवाद सहयोगी, कुल्लू। पहाड़ की मिट्टी की खुशबू, लोक वाद्यों की गूंज और हिमाचली संस्कृति के रंग अब नए गीत के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचेंगे। प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का नया हिमाचली लोकगीत ‘रिजा री माणु’ यूट्यूब पर जारी हो गया है।

राजभवन शिमला में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गीत का विमोचन किया।

राज्यपाल ने इंद्रजीत के हिमाचली संस्कृति के संरक्षण और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हिमाचल की पहचान है और इसे जीवंत बनाए रखने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

‘रिज़ा री माणु’ का किया विमोचन

उन्होंने इंद्रजीत को नए गीत के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘रिज़ा री माणु’ को इंद्रजीत ने स्वयं लिखा और इसकी धुन भी तैयार की है। गीत की सबसे खास बात इसमें हिमाचल के पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल है। ढोल, नगाड़ा, शहनाई और करनाल की धुनें गीत को विशुद्ध पहाड़ी रंग देती हैं।

गीत का फिल्मांकन काठकुनी मकानों वाले हिमाचली गांव में पारंपरिक वेशभूषा के साथ किया गया है। इसमें पहाड़ी वास्तुकला, ग्रामीण परिवेश और हिमाचल की लोक परंपराओं की झलक साफ दिखाई देती है।

इंद्रजीत गीत के माध्यम से बढ़ा रहे संस्कृति

इंद्रजीत लंबे समय से गीत-संगीत के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और पहाड़ी जीवनशैली को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य लोक संस्कृति को केवल मंच तक सीमित न रखकर नई पीढ़ी और देश-दुनिया तक पहुंचाना है। लोक गायक इंद्रजीत ने कहा, “हम रहें या न रहें, लेकिन हमारी संस्कृति जिंदा रहनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्राचीन और समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्हें उम्मीद है कि ‘रिज़ा री माणु’ को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के उद्योगों पर नया संकट, एक महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़े पेपर के दाम; स्याही और गोंद भी महंगे