विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बर्फबारी से सड़कें बंद, ग्रामीणों ने जोखिम भरे रास्ते से कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई बीमार महिला

By Jaswant Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 02 Feb 2026 06:19 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो ...और पढ़ें

लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी के बीच मरीज को उठाकर अस्पताल ले जाते लोग।

लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी के बीच मरीज को उठाकर अस्पताल ले जाते लोग।

HighLights

  1. लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी से सड़कें बंद।

  2. गंभीर बीमार महिला को ग्रामीणों ने कंधों पर उठाया।

  3. दो किलोमीटर बर्फ में चलकर अस्पताल पहुंचाया।

जागरण संवाददाता, केलंग। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लाहुल स्पीति में बर्फबारी के बाद सड़कें बंद हो जाने से खासकर मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। गोंधला पंचायत के यांगला गांव की एक महिला मरीज को सोमवार को गांव वालों ने आपातकालीन स्थिति में बर्फ के बीच दो किलोमीटर उठाकर सड़क तक पहुंचाया।

ग्रामीण प्रेम व विजय ने बताया कि आज गांव यांगला में प्रदीप मालपा की माता गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। वह चलने में बिल्कुल भी समर्थ नहीं थी। ग्रामीणों ने उठाकर पहले चिकित्सालय गोंधला पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें कुल्लू के लिए रेफर कर दिया।

सड़क खुलने के इंतजार में दो दिन घर में रखी मरीज

प्रदीप ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से यांगला संपर्क सड़क खुलवाने का आग्रह किया था, लेकिन मशीन 100 मीटर भी सड़क नहीं खोल पाई। सड़क खुलने के इंतजार में मरीज को दो दिन तक घर में ही रखा।

सड़क बहाल न हुई तो जोखिम भरे रास्ते से निकले लोग

उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने एसडीओ लोक निर्माण विभाग सहित अधिशाषी अभियंता से भी सड़क खुलवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन सड़क बहाल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि आज को ग्रामीणों ने कंधों पर उठा कर लगभग दो किलोमीटर खराब उतराई और चढ़ाई वाले रास्ते से गोंधला तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बर्फीले पहाड़ों में दिखा मोर, लोग बोले- दुर्लभ नजारा, 1600 फीट ऊंचाई में रहने वाला पक्षी कैसे पहुंच गया 6500 फीट तक?

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बुरी शक्तियों को भगाने के लिए बर्फ में मशालें लेकर निकले लोग, मनाया गया गजब उत्सव