मनाली से पठानकोट जा रही हिमाचल रोडवेज की बस पलटी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 6 लोग घायल
मनाली से पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कुल्लू में पुलिस लाइन के पास पलट गई। इस ...और पढ़ें
-1791000145479_m.webp)
कुल्लू पुलिस लाइन के पास हुआ यह हादसा।
HighLights
मनाली से पठानकोट जा रही HRTC बस पलटी
कुल्लू पुलिस लाइन के पास हुआ यह हादसा
चालक, परिचालक सहित छह लोग मामूली घायल हुए
संवाद सहयोगी, कुल्लू। मनाली से पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस लाइन कुल्लू के पास हादसे का शिकार हो गई।
बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में चार यात्रियों के अलावा चालक और परिचालक समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस नंबर एचपी 38-9738 मनाली से पठानकोट की ओर जा रही थी।
पुलिस लाइन के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
घायलों में श्याम लाल पुत्र लाला राम निवासी बसकोला, डाकघर कट्राईं, उम्र 45 वर्ष और कृष्ण थापा पुत्र ईमान थापा निवासी बंदरोल, उम्र 42 वर्ष शामिल हैं। इनके अलावा छाया देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव कुठेड़, डाकघर सिहुंता, पठानकोट, उम्र 25 वर्ष तथा राकेश कुमार पुत्र सरदारी लाल निवासी कुठेड़, डाकघर सिहुंता, पठानकोट, उम्र 31 वर्ष घायल हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
बस चालक मनमोहन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव भुट, डाकघर खरोटा, तहसील चुवाड़ी, जिला कांगड़ा, उम्र 42 वर्ष और परिचालक प्रवीण सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव खन्नी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 46 वर्ष को भी चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जानकारी में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और तकनीकी निरीक्षण के बाद ही चलेगा। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
हादसे में बस को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है हादसा किस कारण पेश आया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के उद्योगों पर नया संकट, एक महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़े पेपर के दाम; स्याही और गोंद भी महंगे
