यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठिठुरी कुल्लू व लाहुल घाटी
कुल्लू जिला में एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी व बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हुई ...और पढ़ें

मनाली : कुल्लू जिला में एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी व बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। आज सुबह भी रोहतांग दर्रा व जलोड़ी दर्रा के साथ चंद्रखणी जोत, मढ़ी, कोकसर, सोलंगनाला, कोठी व फातरू में बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी बीआरओ व एनएच अथॉरिटी के लिए परेशानी बन गई है। रोहतांग दर्रा बहाली के लिए बीआरओ के लिए व्यासनाला व राहनीनाला में लगे बर्फ के 30 फुट ऊंची दीवार चुनौती बन गई है। दूसरी और मौसम खुलने तक एनएच अथारिटी जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं करेगा। उधर, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भी बर्फबारी से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
