बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार गंभीर : पायल
जागरण संवादददाता, मनाली : ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट को दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच श्ि
जागरण संवादददाता, मनाली : ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट को दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर वीरवार को सिविल अस्पताल मनाली में शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष पायल वैद्य ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है। बाल आश्रमों का निरीक्षण किया जाएगा और स्थिति को पहले से बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य ट्रस्टी छ¨वद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने मातृ शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने बताया कि शिविर में डॉ. रंजीत ¨सह, डॉ. सतवीर ¨सह, डॉ. हरपिंद्र कौर, डॉ. सुमन कौर, डॉ. नीरजा चंदेल व डॉ. मदनलाल बंधु ने सेवाएं दी। प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव धनेश्वरी ठाकुर ने महिला दिवस की बधाई दी। शिविर में महिला मोर्चा सहित एनजीओ नया सवेरा की सदस्यों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर मंझरी नेगी, चेतन ठाकुर, चंद्रा पदान, कमलेश ठाकुर, आशा कारवां, निर्मला ठाकुर, मनोज कुमार, महेश्वर ठाकुर, भागेश, सुनील कारवा, टेक राम, अभिषेक अवस्थी, लक्ष्मी कांत उपस्थित रहे।