सांसद निधि खर्च करने में रामस्वरूप का 24वां स्थान सराहनीय : गोविद
जागरण संवाददाता मनाली वन परिवहन एवं खेल मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि सांसद निधि के अ
जागरण संवाददाता, मनाली : वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि सांसद निधि के आवंटन में रामस्वरूप शर्मा ने पूरी सजगता दिखाई है। इसी कारण रामस्वरूप शर्मा को देशभर में 24वीं रैंकिग मिली है, जो सराहनीय है। इससे पता चलता है कि सांसद रामस्वरूप ने मंडी लोकसभा क्षेत्र का एक समान विकास करवाया है। उन्होंने टिकट मिलने पर रामस्वरूप शर्मा को बधाई दी।
मंत्री गोविद ठाकुर ने रविवार को मनाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सांसद रामस्वरूप ने प्रतिभा सिंह को हराकर इतिहास रचा था। इस बार भी कांग्रेस जिस भी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी, उसे हराकर रामस्वरूप दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक सर्वे में यह स्पष्ट है कि देशभर में हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर है, जिसके मतदाता सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा चारों सीट पर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति ने एक बार फिर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने का मूड बना लिया है। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह आज से ही संगठन की मजबूती में जुट जाएं और राम स्वरूप शर्मा की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाएं।