लाहुल के दालंग में हिमखंड गिरने से सेना का ट्रांजिट कैंप क्षतिग्रस्त
glacier fall, लाहुल स्पीति के दालंग में हिमखंड गिरने से सेना का ट्रांजिट कैंप क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना बीते दिनों की है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 05:42 PM (IST)
जेएनएन, मनाली। लाहुल स्पीति के दालंग में हिमखंड गिरने से सेना का ट्रांजिट कैंप क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना बीते दिनों की है। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है। हिमखंड से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ट्रांजिट कैंप के तीन भवनों को नुकसान पहुंचा है। इस ट्रांजिट कैंप में सर्दियों के दौरान कोई नहीं रहता है।
गर्मियों में सेना के जवान व रसद ले जाने वाले वाहन आते जाते यहां रुकते हैं। 2014 में भी इस स्थान में हिमखंड गिरा था जिसमें बीआरओ के दो जवान दब गए थे। जनवरी महीने में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे कई स्थानों में जगह जगह हिमखंड गिरे हैं। डीसी लाहुल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया यह घटना बीते दिनों की है। राजस्व विभाग ने हिमखंड से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। हिमखंड से आर्मी के ट्रांजिट कैंप की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें